बिंदुखत्ता के काररोड़ से बिहार निवासी सुनार ग्रामीणों के लाखों रुपए के जेवरात लेकर हुआ फरार

खबर शेयर करें -
लालकुआं: बिंदुखत्ता के काररोड़ में एक बिहार निवासी सुनार ग्रामीणों के लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गया है, पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नही होने पर ग्रामीणों व महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है।
बिंदुखत्ता के काररोड़ में बिहार के कोट बाजार सीतामणी निवासी शत्रुघन शाह की आदित्य ज्वैलर्स नाम से सोने की दुकान थी, गत माह वह अचानक दुकान बंद करके फरार हो गया, जिसके बाद पता चला कि उसके पास क्षेत्र के कई लोगों का सोना जमा था तो कई लोगों से सोने के लिए एडवांस लेकर फरार हुआं है, ग्रामीणों ने मामले को लेकर कई बार पुलिस में भी शिकायत की है, इधर बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों व महिलाओं ने बेरोजगार संगठन के कुमांऊ मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व् में तहसील में पहुंचकर कानूनगों मोहित बोरा के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है, जिसमें ग्रामीणों ने न्याय दिलाने की मांग करते हुए सुनार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गली गली में सुनार की दुकानें खुल गई है, जो ग्रामीणों को चुना लगा रहे है उन्होने इस में मामले में जांच करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में इमरान खान, राकेश पांडे, चंदन दानू, उर्मिला देवी, शशि महर, राधा दानू, कमला देवी, लीला देवी समेत कई लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की