बिंदुखत्ता चौकी क्षेत्र कालिका मंदिर के निकट आज्ञत कारणों के चलते हुआ गोलीकांड

बिन्दुखत्ता। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता चौकी के कलिका मंदिर के पास एक युवक पर उसके साथ के लोगों ने किसी बात पर गोली चला दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, और उसे उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है।
बताया जा रहा है कि बिंदुखत्ता पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी युवक धीरज पांडे कालिका मंदिर के पास गया हुआ था इस दौरान मामूली विवाद पर एक युवक ने धीरज पांडे के सर पर पहले बंदूक की बट से हमला बोल दिया जिसके बाद फायरिंग कर दी।

एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया उसके साथ के लोगों ने ही उसके ऊपर गोली चलाई है, अब यह घटना किस बात को लेकर हुई इसका पता लगाया जा रहा है। वही गोली चलाने वाले अभियुक्त मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

