बिंदुखत्ता में अधेड़ व्यक्ति की परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाने से मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता संजय नगर में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया. जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती ले आए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि 48 वर्षीय खुशीराम ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था. जिसका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था. वहीं, इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हुई है. मृतक अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गया है.

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना

पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक कलह से तंग आकर खुशीराम ने जहर खा लिया था. जिसके बाद उसके दामाद ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं, इस मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम में लिए भेजा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया