बिग ब्रेकिंग, सुरई रेंज में ग्रामीण को निगल गया मगरमच्छ, म्रतक का सिर बरामद

खबर शेयर करें -

खटीमा: सुरई रेंज के खकरा नाले में एक व्यक्ति को मगरमच्छ ने खा लिया। घटना इतनी दर्दनाक है कि मगरमच्छ पूरा शरीर खा गया। म्रतक का सिर्फ सिर ही बचा हुआ है।
तराई पूर्वी वन प्रभाग की सुरई रेंज के जंगल में खकरा नाले में एक व्यक्ति का सिर बरामद किया गया है। जबकि पूरा शरीर गायब है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे मगरमच्छ द्वारा खाया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वन कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि पुलिस और वन कर्मियों द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मगरमच्छ द्वारा खाए गए व्यक्ति के सिर मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर

 

बता दें कि इससे पूर्व भी डोली रेंज के कटना नाले में मछली मार रहा एक व्यक्ति गायब हो गया था । महिलाओं द्वारा मगरमच्छ द्वारा मछवारे के निगलने की आशंका जताई थी। लेकिन आज तक गायब होने वाले व्यक्ति का कोई पता नही चल पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

सुरई रेंज में खकरा नाले में मिला ग्रामीण का शव,

खटीमा: तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज में खकरा नाले में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। म्रतक की शिनाख्त दलीप पुत्र हीरालाल उम्र 35 वर्ष निवासी हल्दी घेरा थाना खटीमा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि म्रतक दलीप खकरा पुल पार करते समय नदी में गिर गया था। वन विभाग के रेंजर सुधीर कुमार के निर्देश पर तड़के सुबह से सत्रह मील पुलिस के साथ नदी में तलाश की गई। इस दौरान इस दौरान उसका शव बरामद किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फुल से गिरने के बाद ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया होगा। सर्च अभियान में डिप्टी रेंजर सुखदेव मुनि, डिप्टी रेंजर सतीश रेखाडी, वन दरोगा बाबूराम,सुंदर लाल, अजमत, सत्रह मील पुलिस चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही आदि वन कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad