बिन्दुखत्ता : कड़ाई का गर्म तेल गिरने से मासूम बालिका झुलसी

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में मैन्चूरियन बनाते समय कड़ाई का गर्म तेल गिरने से साढ़े तीन वर्ष की बालिका गंभीर रूप से झ़लस गई। जिसका हल्द्वानी के एक चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

बिंदुखत्ता के घोड़ानाला दुर्गापाल कालाेनी निवासी विनोद कुमार की लालकुआं में पोस्ट आफिस के बगल में फॉस्ट फूड की दुकान है। रविवार की देर सांय विनोद की पत्नी शांति घर पर ही दुकान के लिए मेंचुरियन तल रही थी। इसी दौरान उसकी साढ़े तीन साल की बेटी भावना खेलते खेलते किचन में पहुंच गई। और अचानक गर्म तेल से भरी कड़ाई भावना के उपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झ़लस गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत