बिन्दुखत्ता की पूनम कोरंगा ने हाई स्कूल की परीक्षा में 97.4% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

खबर शेयर करें -

बिन्दुखत्ता : ग्राम शीशम भुजिया की पूनम कोरंगा जो कि जवाहर नवोदय विद्यालय रूद्रपुर की छात्रा है उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा में 97.4% अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया,पूनम की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं अर्पित कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा पूनम कोरंगा को अंग्रेजी में 97, हिंदी में 95, गणित में 99, साइंस में 98, सोशल साइंस में 98 अंक मिले हैं । पूनम ने जहां एक और अपने माता-पिता, गुरुजनों, स्कूल का नाम रोशन किया है वहीं क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। पूर्व विधायक नवीन दुमका, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री दीप जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, महामंत्री दिनेश लोहनी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए श्रेया के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

पूनम द्वारा हाईस्कूल की परीक्षा में 97.4% अंक प्राप्त करने पर उनके पिता केदार सिंह कोरंगा वह माता शांति देवी की खुशी का ठिकाना ही नहीं है, बधाइयों का सिलसिला देने के लिए उनके घर में लगातार लोगों का तांता लगा हुआ है, अपनी बेटी की सफलता पर उनके पिता का कहना है कि पूनम बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज रही है यह सिर्फ उनकी पुत्री की मेहनत का फल है, उसके द्वारा किए गए कठिन परिश्रम का ही यह फल है जो वह हाई स्कूल की परीक्षाओं में इतने अंक प्राप्त कर उसने आज अपने मां-बाप का सर फक्र से ऊंचा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें