बिन्दुखत्ता के इंदिरानगर क्षेत्र में पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम, पोकलैंड द्वारा मोड़ा जा रहा है गौला नदी का रुख

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बीते दिनों आई भीषण बारिश के चलते गोला नदी द्वारा मचाई गई तबाही के बाद वन विभाग व आपदा प्रबंधन की टीम सक्रिय हो गया है। शनिवार को जिला अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची आपदा प्रबंधन व वन विभाग की टीम ने बिन्दुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय क्षेत्र में जाकर जायजा लिया। जहां पर वन विभाग द्वारा पोकलैंड के द्वारा गोला नदी के रुख को डायवर्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़े 👉 वीडियो कॉल के जरिए न्यूड फिल्म बनाकर ब्लैक मेल करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़
बता दें कि बीते दिनों गोला नदी में आई भयंकर बाढ़ के चलते बिन्दुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय क्षेत्र में दर्जनों एकड़ भूमि गोला नदी में समा गई। जबकि कई घर बाढ़ में बह गए। जिसके बाद शनिवार को आपदा प्रबंधन व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर यथा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा नगर क्षेत्र से गोला नदी के रुख को डाइवर्ट करने के लिए चैनल बनाया जा रहा है । प्रभागीय वनाधिकारी श्री संदीप कुमार ने बताया की जल्द ही गोला का रुख ग्रामीण क्षेत्र से नदी के बीच में कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े 👉 रिफाइनरियों में 1900 से ज्यादा अपरेंटिस भर्तियां, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
इस अवसर पर चीफ कुमाऊ तेजश्वनी पाटिल धकाते, जिलाधिकारी धीरज गर्बियाल, सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, एसडीएम मनीज कुमार,, सीएफ राहुल, डीएफओ संदीप कुमार,, वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, कोतवाल संजय कुमारसमेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप