बिन्दुखत्ता : गौशाला में आग लगने से एक लाख रुपए से अधिक का भूसा, मोटर, मुर्गी समेत अन्य सामन जलकर राख

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के रावत नगर द्वितीय में गौशाला में अचानक आग लगने से एक लाख रुपए से अधिक का भूसा, मोटर, मुर्गी समेत अन्य सामन जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। ग्रामीणों ने पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मंगलवार की दोपहर को बिंदुखत्ता के रावत नगर द्वितीय निवासी पुस्कर सिंह पुत्र प्रेम सिंह की गौशाला में सार्ट सिर्कट के चलते अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीण को आग की भनक लगती तब तक आग ने बिकराल रूप घारण कर लिया। परिजनों के शोर मचाने के बाद आस पास के लोगों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब तक आग बुझती तब तक गौशाला में रखा हजारों रुपए का भूसा, कई दर्जन मुर्गियां, लकड़ी चाैखट, फंखे, मोटर समेत करीब लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी की सूचना पर राजस्व निरीक्षक मनोज रावत ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित कर दी है, इधर ग्रामीणों ने पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत