बिन्दुखत्ता : दरवाजे पर खड़ी बोलेरो उड़ा ले गए चोर

खबर शेयर करें -

लालकुआं थाना क्षेत्र के बिन्दुखत्ता में शनिवार की रात एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोर उड़ा ले गए। इस घटना को लेकर बोलेरो मालिक ने थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार बिंदुखट्टा के खैरानी विकासपुरी ग्राम निवासी मदन राम आर्या शनिवार की देर शाम अपनी बोलेरो घर के दरवाजे के पास खड़ी कर घर में सोने चले गए। इस बीच रात में वहां पहुंचे चोरों ने उनकी बोलेरो चुरा ली। गाड़ी का चोरी हो जाना उनको सुबह 5:00 बजे उठने के बाद पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

पीड़ित के अनुसार रोज की तरह वह अपनी सफेद रंग की बोलेरो क्लासिक गाड़ी संख्या यूके 04TA 5909 को घर पहुंचने के उपरांत घर के आगे पार्क कर घर के अंदर चले गया वहां रात का खाना खाने के पश्चात वह पूरे परिवार सहित सो गया, प्रातः 5:00 बजे उठने के बाद जब वह बाहर निकला तो उसने देखा कि आंगन में गाड़ी नहीं खड़ी है, काफी खोजबीन के बाद वह पड़ोसियों से पूछताछ के बाद भी जब गाड़ी का कुछ पता नहीं चला तो उसने 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को सूचित किया, वही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी टीम गठित कर कार्यवाही शुरू कर दी है, और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें