बिन्दुखत्ता में आपदा पीड़ितों ने सुनाई भाजपा नेताओ को खरीखोटी, देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिन्दुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय में भाजपा नेताओं को आपदा पीड़ितों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। ग्रामीण तटबंध के नाम पर पैसे बर्बाद करने व उनकी सूद नही लेने का आरोप लगा रहे है।

 

बता दे कि गत दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी इंद्रानगर में आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष के सामने ही मंडल अध्यक्ष को जमकर खरीखोटी सुना दी। जिसका वीडियो भी शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि उनके घर गौला में बह रहे है। और जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वाशन लेकर उनके पास आ रहे है। हंगामा बढ़ता देख जिलाध्यक्ष ने बमुश्किल लोगो को शांत कराया। साथ ही जल्द गौला में चैनल खुदवाकर पानी डाइवर्ट करने का भरोसा दिया। जिसके बाद वह वहां से चले गए।
इससे पूर्व ग्रामीणों ने विधायक नवीन दुम्का को भी खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने तटबंध के नाम पर नौ करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए। लेकिन उनकी सुरक्षा नही हो पाई। कहना था कि अभी भी लगातार उनकी जमीन कट रही है। ग्रामीण पिछले दो दिन से जेसीबी से चैनल बनाकर बाढ़ के पानी को डाइवर्ट करने की मांग कर रहे है। लेकिन जनप्रतिनिधि सिर्फ अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर चले जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"