बिन्दुखत्ता में शिक्षक ने की नाबालिक छात्रा से छेड़खानी, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के एक विद्यालय में कक्षा 11 में अध्यनरत नाबालिक छात्रा से बायलोजी के टीचर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्र के पिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

तिवारी नगर प्रथम निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी नाबालिक पुत्री शास्त्री नगर के एक शासकीय इंटर कॉलेज में अध्यनरत है। गत आठ अक्टूबर बायोलेब के कक्ष में अध्यापक द्वारा मेरी पुत्री के साथ छेडछाड करते हुए शरीर के विशेष अंगो को गलत तरीके से छुवा और अश्लील हरकत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अतिक्रमण पर फिर चला 'बुलडोजर': किच्छा में रेलवे की भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, भारी पुलिस बल रहा तैनात

घर आने के बाद मेरी पुत्री ने अपनी ताई जी को उसके साथ हुई अश्लील हरकत की जानकारी दी गई। जिसके बाद दिनांक 10 अक्टूबर को मेरी पुत्री अपनी ताई को लेकर विद्यालय गई।

उस दिन आरोपी अध्यापक अवकाश में था। इस दौरान अन्य छात्राओं ने बताया कि इस प्रकार कि हरकते पूर्व में हमारे साथ भी हुई है। जिसके बाद 11 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजे 30 से 40 ग्राम वासियों के साथ कोतवाली में तहरीर दी गई। उसी रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे आरोपी अध्यापक एक अन्य अध्यापक के साथ पीड़िता के घर आए आये और मेरी पत्नी और मेरी पुत्री को धमकाया कि तुमने कोतवाली में तहरीर क्यों दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के सुमित फर्त्याल ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम: प्रदेश की टॉप-25 सूची में बनाई जगह, मर्चेंट नेवी में करियर बनाने का है सपना

जब आस पडोस के लोग आये तो आरोपी बोलने लगा कि हमसे गलती हो गई और हमें मॉफ कर दो नहीं तो हमारा भविष्य खराब हो जाएगा। जब प्रार्थी को इस बात की सूचना मिली तो प्रार्थी ने स्थानीय पुलिस चौकी के कर्मचारियो को घर भेजा जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा उनको मेरे घर से भगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव; अब सुबह 6:45 पर खुलेंगे विद्यालय, एक घंटा पहले होगी छुट्टी

फिर उसके बाद उसी रात्रि में मेरी पत्नी और मेरे पडोसी के साथ स्थानीय चौकी में गये और लिखित सूचना देते हुए उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। इस घटना क्रम से पूरे क्षेत्र में भय का माहोल बना हुआ है।