बिन्दुखत्ता : रावतनगर निवासी महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है. इस बीच नैनीताल जनपद के बिंदुखत्ता से दु:खद खबर सामने आई है. यहां रावतनगर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम जोरदार गरज के साथ हुई बरसात के बीच बिंदुखत्ता के रावतनगर तृतीय गांव निवासी शंकर दत्त पंत की पत्नी डॉली पंत गौशाला में पशुओं को चारा डाल रही थी. इसी दौरान जोरदार धमाके के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मूर्छित हो गयी. आनन-फानन में डॉली को आस-पड़ोस के लोग एसटीएच हल्द्वानी ले गये, जहां उपचार के दौरान डॉली ने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान

डॉली की 12 वर्षीय बेटी सीमा और 10 वर्षीय बेटा रोहित का रो रो कर बुरा हाल है. लालकुआं तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल अचानक हुई महिला की मौत से गांव में शोक की लहर है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad