2 पत्नियों की सहमति से पति का अनोखा बंटवारा, दोनों बीवियों के साथ रहना होगा 15-15 दिन
पारिवारिक विवाद में आपने जमीन, संपत्ति और घर का बंटवारा सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी पति के बंटवारे के बारे में सुना है? बिहार के पूर्णिया से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां दो पत्नियों की सहमति से एक पति का बंटवारा किया गया है. पति का 2 पत्नियों के बीच बंटवारा करने का चौंकाने वाला मामला सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए हैं.
पूर्णिया पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पति का ऐसा अनोखा बंटवारा सामने आया है. जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. परिवार परामर्श केंद्र ने पति को 15 दिन पहली पत्नी तथा 15 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने का निर्देश दिया है. पारिवारिक विवादों का समाधान करने के लिए पूर्णिया में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र बना हुआ है. शुक्रवार को यहां एक पति का दो पत्नियों के बीच बंटवारे का अनोखा निर्देश दिया गया है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


