बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही छात्रा की आत्महत्या से MBPG कॉलेज के छात्र-छात्राओं में शोक की लहर है

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर के एमबीपीजी कॉलेज की एक छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि राजपुरा की रहने वाली 20 वर्षीय अंजली गुप्ता हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी.

दोपहर बाद खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई. शाम तक जब कमरा नहीं खुला तो भाई ने कमरे में जाकर देखा तो बहन पंखे से लटकी हुई थी. आनन-फानन में परिजन उसको सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी अरुण सैनी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है. छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया