बीजेपी को फिर एक बड़ा झटका, राज्य आंदोलनकारी पूरन सिंह परिहार ने थामा कांग्रेस का दामन

खबर शेयर करें -

लालकुआं विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है. कांग्रेस जीत हासिल करने के लिए लगातार भाजपा में सेंधमारी कर रही हैं. उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान है. इससे पहले लालकुआं विधानसभा सीट पर बीजेपी को लगातार झटके लगने के बीच फिर एक बार बड़ा झटका लगा, राज्य आंदोलनकारी पूरन सिंह परिहार ने अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस जॉइनिंग की और हरीश रावत जी को भारी मतों से विजई बनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बता दें कि पूरन सिंह परिहार की अपने क्षेत्र के साथ साथ पूरी विधानसभा के अंदर बहुत अच्छी पकड़ है वहीं युवाओं के बीच काफी जाने-माने चेहरे हैं इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि पूरन सिंह परिहार के कांग्रेस में जाने से युवाओं का बड़ा वर्ग भाजपा की मुट्ठी से निकल गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अब सिर्फ पांच दिन रह गए हैं. ऐसे में नेताओं का दल बदलना तेज हो गया है. अभी आने वाले वक्त में उम्मीद की जा सकती है कि और भी कई बड़े चेहरे दलबदल करते नजर आएंगे

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad