बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर में हुआ जोरदार धमाका, पूरा इलाका दहला, DM भी मौके पर पहुंचे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर पर मंगलवार देर रात को जोरदार धमाका हुआ. धमाका इनता जोरदार था कि इससे पूरा इलाका दहल गया. प्रदीप बिष्ट का घर हीरा नगर हल्द्वानी में है. धमाका भी करीब रात को 11:45 पर हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि प्रदीप बिष्ट के घर का मुख्य गेट, दरवाजे और खिड़कियां तक ध्वस्त हो गई थी.

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया

हल्द्वानी के हीरा नगर में बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर धमाने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल भी प्रदीप बिष्ट के घर पहुंचे. हालांकि अभीतक ये नहीं पता चल पाया है कि ये धमाका कैसे हुए है? मौके पर मौजूद जिलाधिकारी गर्बयाल ने कहा कि जांच के बाद ही धमाके का कारणों को पता चल पाएगा. गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई. इस घटना के बाद प्रदीप बिष्ट का परिवार दहश्त में है.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

निरीक्षण करने के बाद डीएम ने बताया कि घर के अंदर धमाका किन कारणों से हुआ इसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है, लेकिन यह पूरा धमाका रहस्मयी है. इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. फॉरेंसिक और बीडीएस की टीम मौके पर जांच करने में जुटी है. वह घटना से जुड़े कुछ इनपुट्स इकट्ठा कर रही है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad