बुजुर्ग महिला को नोच-नोच कर खा गए आवारा कुत्ते, सिर भी किया अलग

खबर शेयर करें -

 

मानसा : मानसा जिले के गांव कोट धरमू में आवारा कुत्तों ने एक बुजुर्ग महिला को नोच-नोच कर खा लिया। जानकारी अनुसार गांव कोट धरमू की दलीप कौर (80) पत्नी तारा सिंह अपने घर में अकेली थी, उसका बेटा काका सिंह मजदूरी आदि करने के लिए गया हुआ था। इनका घर हड्डा रोड़ी से करीब दो-ढाई सौ मीटर की दूरी पर है। इस घर के आसपास करीब पचास और परिवार रहते हैं लेकिन हड्डा रोड़ी के कुत्तों ने अचानक इनके घर पर हमला कर दिया और बुजुर्ग दलीप कौर को नोच-नोच कर खा गए। गांव वासियों का कहना है कि कुत्ते महिला की एक बाजू भी अपने साथ ही ले गए और उसका सिर व अन्य शरीर पूरी तरह कुत्तों द्वारा खाया जा चुका था। पता लगने पर शोर मचाने के बाद कुत्तों को भगाया गया लेकिन तब तक कुत्ते महिला का काफी हिस्सा खा चुके थे। आसपास के रहने वाले परिवारों का कहना है कि वह कई बार प्रशासन को लिखकर दे चुके हैं कि इस हड्डा रोड़ी को कहीं दूर बनाया जाए लेकिन उनकी इस समस्या की ओर आज तक किसी का ध्यान नहीं गया।

उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और हड्डा रोड़ी को यहां से बदलकर कहीं दूर ले जाया जाए तांकि ऐसी घटना दोबारा ना हो। सरपंच कुलविंदर सिंह ने बताया कि हड्डा रोड़ी गांव के बिलकुल नजदीक है, में 20-25 आवारा कुत्ते हैं, जो अकसर लोगों की जान का खौफ बनते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें