बेटा भी निकला मां बाप के नक्शे कदम पर, 14.62 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

10 दिन पूर्व मां बाप को भी पुलिस स्मैक के साथ भेज चुकी है जेल

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । काशीपुर पुलिस ने एक युवक को 14.62 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जबकि 10 दिन पूर्व उक्त स्मैक तस्कर के माता-पिता भी स्मैक बेचने के जुर्म में जेल की हवा खा रहे हैं।

 


बता दें कि डीआईजी/एसएसपी उधम सिंह नगर बरिन्दरजीत सिंह द्वारा जनपद में बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार मैं लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत एसपी काशीपुर चन्द्रोहन सिंह द्वारा प्रभारी एसओजी काशीपुर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम के द्वारा दिनांक 18/02/2022 को मौहल्ला किला, सरस्वती शिशु मंदिर के पास से एक अभियुक्त को कुल 14.62 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्मैक बेचकर विशेषत युवा पीढ़ी को नशे में झोंक रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

एसआई रविन्द्र बिष्ट ने बताया कि इससे पूर्व अभियुक्त अनस के माता-पिता शमीम जहां व जुनैद उर्फ बबलू को भी दिनांक 08/02/2022 अवैध स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी जनपद उधम सिंह नगर कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी काशीपुर रविंद्र सिंह बिष्ट, कां. विनय कुमार, कैलाश तोमक्याल, दीपक कठैत तथा जरनैल शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad