उत्तराखंड : यहां युवक बाइक समेत खाई में गिरा, हालत गंभीर बनी हुई

खबर शेयर करें -

चंपावत: पहाड़ों पर लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. ताजा मामला चंपावत के सीमांत तल्लादेश का है. जहां मंच क्षेत्र में एक युवक बाइक समेत खाई में गिर गया. हादसे में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को रात में ही चंपावत जिला अस्पताल लाया गया. जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, बीती 20 जुलाई की देर शाम बजे नाथ सिंह (उम्र 26 वर्ष) अपने पिता जगत सिंह को लेने मंच से रमैला जा रहा था. इसी बीच रमैला के पास बंतोला गांव में खस्ताहाल और संकरी सड़क पर नाथ सिंह की बाइक का संतुलन बिगड़ गया. जिससे वो बाइक समेत करीब 70 मीटर नीचे लुढ़क गया. जिसकी वजह से नाथ सिंह को गहरी चोटें लगी है. उधर, ग्रामीणों को बाइक गिरने की सूचना मिली.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल नाथ सिंह को खाई से बाहर निकाला. जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नाथ सिंह को एंबुलेंस के जरिए चंपावत जिला अस्पताल लाया गया. फिलहाल, घायल नाथ सिंह की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम लगातार अपनी निगरानी में इलाज कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश से सड़क की स्थिति बेहद खराब है. जिसके चलते यह हादसा हुआ है. उनका कहना है कि आए दिन खस्ताहाल सड़क की वजह से हादसे हो रहे हैं. जिसमें कई लोग चोटिल हो चुके हैं. ऐसे में ग्रामीणों ने खस्ताहाल सड़कों को ठीक करने की मांग उठाई है.

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील
Ad