बॉयफ्रेंड से गाली-गलौच कर रही थी लड़की, बीच बचाव करने आए फूड डिलीवरी बॉय ने लड़की को जमकर पीटा

खबर शेयर करें -

अगर पब्लिक प्लेस पर दो लोगों के बीच में विवाद या झगड़ा चल रहा हो तो लोगों का वहां जमा हो जाना और बीच-बचाव करना एकदम आम बात है. लेकिन बीच-बचाव करने वाला व्यक्ति अगर मारपीट पर आमादा हो जाए तो बात हैरान करने वाली होती है. गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के विवाद का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें बीच बचाव करने आए फूड डिलीवरी बॉय ने लड़की से मारपीट शुरू कर दी.

बॉयफ्रेंड से गाली-गलौच कर रही थी लड़की

यह मामला ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का है, जहां बीच सड़क पर लड़ रहे कपल को शांत कराने के लिए आने वाला शख्स ही हाथापाई पर उतर आया. इस घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पहले एक लड़की बीच सड़क पर अपने बॉयफ्रेंड से लड़ती और लगातार उससे गाली-गलौच करती दिख रही है. सड़क पर भीड़ जमा होने लगी है, लेकिन लड़का चुपचाप सुनता रहता है. इस दौरान वो सड़क किनारे पड़ा पत्थर भी उठाती है और अपने ब्वॉयफ्रेंड की स्कूटी पर मार देती है. लेकिन इसके बाद वाला वीडियो काफी हैरान करने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

इस झगड़े के दौरान वहां से गुजरने वाले एक फूड डिलीवरी बॉय ने इस लड़की को शांत कराने की कोशिश की. लेकिन लड़की इतने गुस्से में थी कि उसने फूड डिलीवरी वाले उस लड़के पर ही गुस्से में चिल्लाना शुरू कर दिया. ये बात उसे सहन नहीं हुई और उसने बीच सड़क पर ही लड़की को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. करीब तीन-चार थप्पड़ मारने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह मारता ही जाता है. अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. लोग डिलीवरी बॉय की मारपीट वाली हरकत को लेकर नाराजगी जता रहे हैं. यहां पर कमेंट करने वालों में लोगों ने लड़की को पुलिस में शिकायत करने की सलाह भी दी है. हालांकि अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष से पुलिस शिकायत की बात सामने नहीं आई है.