राजू अनेजा,काशीपुर। जहां एक ओर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी आज यहां युवा सम्मेलन कर रहे थे वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र बेदी के युवा पुत्र और कद्दावर युवा कांग्रेस नेता मिथुन बेदी पार्टी में सम्मान न मिलने से आहत हो कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली विधायक त्रिलोक सिंह चीमा राहुल पैगिया लवीश अरोरा रजत सिद्धू डॉक्टर यूनुस चौधरी शोभित गुड़िया सहित अनेक भाजपा नेताओं ने मिथुन बेदी के संस्थान पर पहुंचकर उन्हें पार्टी में शामिल किया और विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी में जिस निराश को देखकर वें भाजपा में आए हैं वह भाजपा में ऐसा नहीं पाएंगे और उन्हें पूर्ण सम्मान दिया जाएगा। मिथुन बेदी ने कहा कि वह 25 वर्षों से कांग्रेस में रहे मगर उनके साथ हमेशा सौतेला बर्ताव किया गया जिससे उनका मन दुखी हुआ और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों और आदर्शों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनके अनेक साथी भी आज भाजपा में शामिल हुए हैं
ताजा खबर
- धराली की त्रासदी: जलवायु परिवर्तन, अनियंत्रित विकास और भविष्य का खतरा
- सीएम धामी ने शुरू किया ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान, आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर
- उत्तराखंड कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, क्या बदलेंगे प्रदेश अध्यक्ष?
- उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज दौरे पर, संगठनात्मक रणनीति पर होगी चर्चा
- उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवानों को मिलेगी नई वर्दी, आपदा में आई चुनौतियों के बाद फैसला
- उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना रजिस्ट्रेशन वाले मदरसों को नहीं मिलेगा ‘मदरसा’ नाम
- भाजपा शासनकाल में बढ़ते अपराधों पर राजधानी में गरजी अलका पाल, राजभवन कूच में कांग्रेस का हल्ला बोल
- भीड़भाड़ में पलक झपकते ही लोगो की जेब पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे,300 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला राज
- सुशीला तिवारी अस्पताल में बेटे का इलाज कराने आए बुजुर्ग का बैग ले उड़े चोर, सीसीटीवी में घटना के बाद मंदिर में हाथ भी जोड़ते दिखे शातिर
- नानकमत्ता में पुलिस मुठभेड़, नशे के तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार