नानकमत्ता में पुलिस मुठभेड़, नशे के तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

नानकमत्ता: ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक नशे के तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके पास से 100 ग्राम स्मैक, एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।


 

क्या है पूरा मामला?

 

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त की शाम नानकमत्ता पुलिस गश्त कर रही थी, तभी नगला रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह मोटरसाइकिल से जंगल की ओर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर पाँच राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

 

तस्कर ने उगले कई राज

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना नाम जसवंत सिंह उर्फ जस्सी बताया, जो नानकमत्ता के टुकड़ी गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह बहेड़ी निवासी सलीम से स्मैक खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचता था। उसने बताया कि वह इस धंधे से मुनाफा कमाकर नया मकान बना रहा था और अपना परिवार चला रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी जसवंत के खिलाफ पहले से ही कई जिलों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!
Ad