बड़ी खबर नैनीताल: पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त छह भाजपा पदाधिकारी 6 वर्ष के लिए निष्कासित

खबर शेयर करें -

नैनीताल: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नैनीताल जनपद में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिसके तहत छह लोगों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की जांच के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर निष्कासन की कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि जिन नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है उनमे संजय वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष भवाली नैनीताल, ज्योति वर्मा मंडल मंत्री भवाली, रवि कुमार मंडल अध्यक्ष भाजयुमो भवाली, अनुभव कुमार मीडिया प्रभारी भवाली, हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख भीमताल तथा कृपाल सिंह बिष्ट मंडल महामंत्री नैनीताल मंडल शामिल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा