बड़ी खबर रुद्रपुर, आईपीएल में सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार, दो करोड़ के लेनदेन की हुई पुष्टि

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर की एसओजी टीम ने नानकमत्ता में मुंबई और हैदराबाद के बीच चल रहे आइपीएल मैच को लेकर सट्टे का पर्दाफाश कर तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच लाख की नकदी, तीन रजिस्टर, पांच मोबाइल बरामद किए।

सट्टे में करोड़ रुपये के लेनदेन की पुष्टि हुई है।
डीआइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि शुक्रवार रात मुंबई और हैदराबाद सनराइजर्स के बीच आयोजित आइपीएल मैच में नानकमत्ता क्षेत्र में आइपीएल में सट्टा लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसएसपी ने एसओजी की टीम को कार्यवाही के आदेश दिए। जिसके बाद एसओजी प्रभारी कमलेश भटट के नेतृत्व में पुलिस टीम नानकमत्ता पहुंच गई। और अनाज मंडी के पास एक घर के बाहर सट्टा लगवा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'

पूछताछ में उन्होने अपना नाम दहला रोड नानकमत्ता निवासी रजत सोनकर, प्रतापपुर निवासी पिंकू कुमार उर्फ हुड्डा और नियर बालाजी मंदिर नानकमत्ता निवासी रमनदीप सिंह उर्फ रमन बताया। पुलिस के अनुसार मोबाइल फोन की जांच के बाद गूगल पे, फोन पे, पेटीएम के माध्यम से नानकमत्ता और खटीमा क्षेत्र के कई लोगों के साथ आइपीएल सट्टा लगाते हुए करीब दो करोड़ रुपये की लेनदेन की पुष्टि भी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप