बड़ी खबर हल्द्वानी, एक तरफा प्यार में नाबालिग की हत्या कर शव जंगल मे फैंका

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: प्यार के लिए इंकार किया तो दो युवकों ने नाबालिग बच्ची की हत्या कर दी। नाबालिक का शव जंगल में बरामद किया गया है। पुलिस ने तो युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
घटना  हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की है। गत 29 सितंबर को 15 वर्षीय किशोरी घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच में दो युवकों का नाम सामने आने के बाद दोनों से पुलिस ने सख्ती दिखाई। पकड़े गये युवकों का कहना है कि मृतक लड़की से उनका इश्क था। लेकिन लड़की ने प्यार करने से इंकार कर दिया जिसपर उन्होंने किशोरी की हत्या कर दी। बुधवार की सुबह युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने शव को रेलवे लाइन के समीप जंगल से बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, सीओ सिटी शांतनु परासर, एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र आदि ने आंवला गेट के पास जंगल में मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से कई चीजों को सैंपल के तौर पर एकत्र भी किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एकतरफा प्यार की कहानी प्रतीत हो रही है। जिसके चलते नाबालिग की हत्या की गई है। पूरी तरह से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब