भक्त गणों ने बाबा श्याम की झांकियों में कुछ कलाकारों द्वारा दिखाये जा रहे रूप पर जताई आपत्ति,कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर।श्री श्याम सेवक मण्डल ट्रस्ट काशीपुर (रजि0) द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में आयोजित बाबा श्याम की झांकियों में कुछ कलाकारों द्वारा दिखाये जा रहे रूप पर आपत्ति जताते हुए इसे बाबा श्याम का घोर अपमान बताया है और इसकी निंदा करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

आज यहाँ मानपुर रोड स्थित कार्यालय पर ।श्री श्याम सेवक मण्डल ट्रस्ट काशीपुर (रजि0) द्वारा आयोजित बैठक में एक निन्दा प्रस्ताव पास किया गया साथ ही कहा गया कि इन कलाकारों के द्वारा बाबा श्याम की झांकी भविष्य में की गई तो श्री श्याम सेवक मण्डल ट्रस्ट काशीपुर (रजि0) उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायेगा। बैठक में कहा गया कि बाबा श्याम का केवल शीश है और उसीकी पूजा की जाती है लेकिन बाबा श्याम के रूप में कलाकार रूप धरकर उनका अपमान कर रहे हैं। बैठक में सभी श्याम भक्तों ने झांकिया कर रहे कलाकारों का घोर विरोध किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

बैठक में जानकारी दी गई कि एक बस दिनांक 14 नवंबर को समय सायं 5 बजे मानपुर रोड स्थित कार्यालय से श्री खाटू श्याम जी (राजस्थान) के लिये प्रस्थान करेगी। जिसमें आना-जाना, रहना व खाना-पीना की व्यवस्था श्री श्याम सेवक मण्डल ट्रस्ट काशीपुर (रजि0) की जा रही है और यह बस श्रद्धालु / दर्शानायियों के लिए पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगी। मीटिंग में जिसमे संस्था के पवन छाबड़ा (विक्की) अमित चौहान, सुरेन्द्र अरोरा, राजीव यादव, प्रमोद यादव, लवकुश यादव, मनोज अरोरा, वरुण दीक्षित आदि सभी सदस्यगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम