भतरौंजखान-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, चालक की मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: भतरौंजखान-भिकियासैंण मोटर मार्ग में बीती देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में डंपर चालक की दर्दनाक मौत हो गई. ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक भतरौंजखान-भिकियासैंण मोटर मार्ग में हाउली के पास एक डंपर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. ग्राम प्रधान हाउली ने घटना की सूचना पुलिस को दी. वहीं, सूचना के बाद भतरौंजखान थानाध्यक्ष अनीश अहमद व चौकी प्रभारी ओपीएस नेगी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब

अंधेरा होने के चलते पुलिस को रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ी. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान पहुंचाया, लेकिन चालक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार

वहीं, हादसे में डंपर के परखच्चे उड़ गए.पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मकड़ाऊ रानीखेत निवासी 40 वर्षीय गणेश रावत पुत्र प्रेम सिंह रावत के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad