भवाली : एक साथ पांच तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में दशहत, पूरी रात टोर्च और डंडो के साथ की गस्त

खबर शेयर करें -

ग्राम पंचायत तिरछाखेत में रविवार रात नौ बजे एक साथ पांच तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में दशहत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुए दिखाई देने की सूचना डीएफओ को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने रात भर ग्रामीणों के साथ टार्च और डंडों के साथ जंगल में गश्त की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

ग्रामीण नवीन बिष्ट ने बताया कि उन्होंने एक साथ पांच तेंदुओं को क्षेत्र में घूमते हुए देखा। उन्होंने बताया कि पांचों के शरीर में लंबी धारियां थीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों को एक साथ पांच तेंदुए दिखे हैं। गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक देखे गए तेंदुए बाघ भी हो सकते हैं।

हालांकि वन विभाग के कर्मचारी बाघ होने से इंकार कर रहे हैं।
वन क्षेत्राधिकारी ममता चंद ने बताया कि देर रात तक टीम गश्त में रही। ग्रामीणों को खुद की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया है। ग्रामीणों को अकेले अंधेरे में बाहर निकलने से मना किया है। इस दौरान टीम में वन दरोगा केसी भगत, सूरज सिंह बिष्ट, जीवन रजवार, भुवन चंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान