भवाली : कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें -

भवाली। गुरुवार की देर रात लखनऊ निवासी एक व्यक्ति की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  एडीएम की कोर्ट में मिलावटखोरो कि आई शामत, 22 मामलों में 3.70 लाख का जुर्माना

पुलिस के अनुसार दिलीप गुप्ता (57 वर्ष) पुत्र बीपी गुप्ता निवासी राजाजी पुरम लखनऊ की कार अल्मोड़ा हाईवे में खाई में गिरी होने की सूचना मिली। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, राकेश कपिल, पटवारी मो. शकील ने पुलिस और एसडीआरएफ कर्मियों की मदद से खाई से व्यक्ति को बाहर निकाला। कार सड़क से करीब 200 फिट नीचे गिरी थी। कोतवाली प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  घर में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म: दो परिचितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बालिग होने के हफ्ते भर बाद घटी वारदात
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में चला बेहड़ का मैजिक, राजेश प्रताप ने संदीप अरोड़ा को दी करारी शिकस्त