भवाली क्षेत्र में कैंची धाम के पास कार के ऊपर बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल: भवाली इलाके में कैंची धाम के पास पाडली हाईवे पर खैरना में पर्यटकों की कार पर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया. इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि कार सवार अन्य तीन लोग गंभीर से घायल हो गए

हादसे के शिकार हुए सभी पर्यटक यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने तत्काल घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें पास के खैरना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

खैरना चौकी प्रभारी दलीप बिष्ट ने बताया कि पर्यटक कैंची धाम घूमकर खैरना की तरफ जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया. इस हादसे में ड्राइवर जतिन दिवाकर की मौत हो गई, जबकि प्रवीण चौधरी, अभय चौधरी, अक्षय राज घायल हो गए. शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त