भांजे से शादी की जिद्द पर अड़ी पत्नी, थाने में फूट-फूटकर रोया पति, फिर….

खबर शेयर करें -

सहजनवा की एक महिला अपने भांजे से शादी की जिद पर अड़ी हुई है। वह होली के एक दिन पूर्व अपने भांजे के साथ बस्ती भाग गई थी। किसी तरह दोनों को पकड़कर थाने लाया गया। वहां दोनों पक्षों की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। महिला ने सभी से स्पष्ट कह दिया है कि वह अपने भांजे के साथ ही रहेगी। महिला नहीं मानी तो उसका पति थाने में फूट-फूटकर रोने लगा। महिला व उसके पति तथा भांजे के बालिग होने पर पुलिस ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस ने उसके पति को सलाह दी है कि वह कोर्ट की मदद ले।

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ

होली से एक दिन पूर्व भांजे के साथ फरार हो गई थी महिला

हरपुर बुदहट का एक युवक बचपन से ही सहजनवां स्थित अपने मामा के घर रहता था। उसके मामा की विद्युत विभाग में दूसरे जिले में तैनाती है। वह छुट्टी पर ही घर आता है। पत्नी व दो बच्‍चे घर पर ही रहते हैं। दो वर्ष से उसकी पत्नी का उसके भांजे से प्रेम संबंध हो गया है। कई बार लोगों ने युवक के मामा से इसकी शिकायत भी की, लेकिन उसने इसे अनसुना कर दिया। महिला का पति होली की छुट्टी में घर आने वाला था, लेकिन उससे एक दिन पहले शुक्रवार को वह अपने भांजे के साथ भाग निकली। महिला का पति घर पहुंचा तो उसने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसकी पत्नी व उसके भांजे का फोन स्विच आफ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ

पुलिस ने इसकी छानबीन की तो दोनों बस्ती में मिले। दोनों को किसी तरह से बस्ती से लाया गया। थाने में दोनों पक्षों की पंचायत हुई, लेकिन महिला, भांजे से शादी की जिद पर अड़ी रही। लोगों का दबाव पड़ा तो उसने कहा कि वह अपने भांजे के साथ ही रहेगी। यहां तक की पति थाने में फूट-फूटकर रोया भी। उसने अपने भांजे को समझाने की कोशिश की तो उसने भी कह दिया कि वह अपनी मामी के साथ ही रहेगा। दोनों के बालिग होने पर पुलिस अपना किनारा कसते हुए कोर्ट से निबटारा करने की सलाह देकर प्रेमी युगल को छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ
Ad