भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए अनूप भाटिया को मिली कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष की कमान

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लालकुआं। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा सहित अन्य दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए लोगों को सम्मानित करते हुए उन्हें उचित दायित्व सौपे तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


नगर कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उक्त सम्मान समारोह के दौरान गत विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए पार्टी की नीतियों के तहत क्षेत्र में व्यापक समाज सेवा करते हुए उनसे कांग्रेस पार्टी को और अधिक कामयाब बनाने का आह्वान किया गया। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आए अनूप भाटिया को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर नवनियुक्त नगर कांग्रेस
उपाध्यक्ष अनूप भाटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान जहां कार्यकर्ताओं की भारी उपेक्षा की जा रही थी, वहीं क्षेत्र के विकास कार्य भी रुक गए थे। जिसके चलते उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही भाजपा से जुड़े हुए थे परंतु जैसे ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की तो इस पार्टी में कार्यकर्ताओं के महत्व पर जहां वह अत्यधिक गदगद हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर उन्हें गर्व हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सतपुरा है कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया है जिसमें माजिद अली उपाध्यक्ष, विवेक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विपिन यादव, खजान चंद्र त्रिपाठी और वसीम रजा सचिव बनाए गए। रवि तिवारी, सूरज राय, जावेद अली, मोहन जोशी, विजेंद्र पाल, हर प्रसाद गुप्ता संगठन मंत्री बनाए गए, जबकि इमरान हुसैन, नीरज पांडे, प्रसनजीत सरकार और इरफान को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, जिला महामंत्री भुवन पांडे, रविशंकर तिवारी, जीवन कबड़वाल, पूर्व दर्जा मंत्री अनीस अहमद, महामंत्री गुरदयाल सिंह मेहरा, फिरोज खान, सईद अहमद, हेमा आर्य सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान