भाजपा नेता दीपक बाली ने किया बाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। पूर्व वर्षों की भांती इस वर्ष भी आज यहां भगवान महर्षि बाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर बाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ भाजपा नेता दीपक बाली ने महेशपुरा स्थित बाल्मिकी धर्मशाला के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री बाली ने कहा कि भगवान महर्षि बाल्मीकि त्रिकालदर्शी थे जिनके आदर्श आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं । श्री बाली ने महर्षि बाल्मीकि के रथ की झांकी को खींच कर शोभा यात्रा को चालू किया।

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार

इस शोभायात्रा में 33 झांकी और तीन बैंड बाजे शामिल रहे जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी जिसका जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख रूप से भगवान गणेश ,सरस्वती, मां लक्ष्मी, शंकर पार्वती ,खाटू श्याम संत रविदास ,1957 के स्वतंत्रता सेनानी मातादीन बाल्मीकि ,रावण, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ,महात्मा ज्योतिबा फुले, आदि की झांकी रही जिन्होंने सभी का मन मोह लिया ।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

शोभायात्रा में घोड़े भी शामिल थे।भगवान महर्षि बाल्मीकि प्रकट दिवस समिति के अध्यक्ष हर्ष रत्नाकर, कोषाध्यक्ष गंगाराम कार्यालय प्रभारी नैंसी रत्नाकर, डी पी रत्नाकर ,रितिक बेदी , गोविंद राम ,राहुल रितिक चौहान, प्रियांशु बॉबी ,अजय बन्नू जितेंद्र कुमार जीते राजेंद्र पंवार, सफाई नायक अजय कुमार, धीरज, महेश वरदान ,आदर्श सोनू भगत जी ,सुमित ,रंजीत वासु, मोनू आदि का शोभा यात्रा के संचालन में विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad