भाजपा नेता दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
राजू अनेजा, काशीपुर। हाल ही में आप छोड़कर भाजपा का दामन थामने के बाद भाजपा नेता दीपक बाली ने काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि उत्तराखंड की कमान किसी युवा मुख्यमंत्री के हाथों में है तथा प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की युवा सोच व कार्य शक्ति के बल पर पूरा उत्तराखंड विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफल 100 दिन उनकी कार्यकुशलता को दर्शाता है।

