भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने किया जनसंपर्क , प्रदेश में धामी की सरकार लाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। नामांकन के बाद सभी उम्मीदवारों ने अपना अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने समर्थकों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क करते हुए जनता से विजय का आर्शीवाद मांगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और समर्पण के भाव और भारतीय जनता पार्टी के आर्शीवाद से वह चुनाव मैदान में उतरे हैं।

यहां बाजार क्षेत्र में व्यापारियों से जनसंपर्क करते हुए भाजपा उम्मीदवार त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि क्षेत्र में मोदी लहर है और आम मतदाता पार्टी से जुड़ा है, जिसके चलते भाजपा प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। श्री चीमा ने कहा कि वह नेता नहीं, बल्कि जनता के सेवक के रूप में क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

भाजपा की नगर व ग्रामीण इकाई की विभिन्न टीमों ने भी भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के पक्ष में प्रचार-प्रसार तेज करते हुए मेरा परिवार-भाजपा परिवार के माध्यम से डोर-टू-डोर भाजपा की रीति-नीतियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा ग्रामीण मण्डल के सभी 17 शक्ति केन्द्रों पर प्रचार का शुभारम्भ करते हुए मण्डल अध्यक्ष बब्लू चौधरी व उनकी टीम के सभी बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों ने घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा का प्रचार-प्रसार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

जनसम्पर्क के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मोदी लहर के चलते इस बार भी आम मतदाता का रूख भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में साफ दिखायी दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग की पार्टी है और भाजपा की सोच केवल और केवल विकास की सोच है। वक्ताओं ने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लेकर भाजपा की विकास योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad