भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की अपनी नई टीम की घोषणा, इन नामों पर लगी मुहर

खबर शेयर करें -

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी। भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

इस दौरान गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया था।

युवा और नए चेहरों को दिया महत्व

सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ ही प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी के साथ दो दौर की बैठक की। सूत्रों के अनुसार एक-एक नाम पर चर्चा करने के बाद पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों के नाम फाइनल कर दिए गए। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की पसंद के साथ ही युवा और नए चेहरों को महत्व दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के दिल्ली से बाहर होने के कारण सोमवार को सूची जारी नहीं की जा सकी। मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यालय से सूची प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को मेल से भेजे जाने की संभावना है।इन नामों की है चर्चा

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

चर्चा है कि प्रदेश महामंत्री पद पर खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, आदित्य कोठारी, उपाध्यक्ष पद पर नीरू देवी, कैलाश शर्मा, आदेश चौहान, मीना गंगोला, बलवंत भौंर्याल के नाम शामिल किए गए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए दो नाम तय किए गए हैं। इसके अलावा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आशा नौटियाल व सुषमा रावत में से किसी एक को जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पर शशांक रावत का नाम तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad