भाजपा मंडल मंत्री ‘भूपेंद्र पाठक’ मोहन बिष्ट के लिए बने संजीवनी, कांग्रेस में की बड़ी सेंधमारी
एक दर्जन से भी ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा
लालकुआं विधानसभा में चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने भी ताबड़तोड़ रैलियां करनी प्रारंभ कर दी है। जहां उन्होंने बिन्दुखत्ता के विभिन्न क्षेत्रों में रेलिया की, वही इसी क्रम में आज मंडल मंत्री पूरन बोरा द्वारा राजीव नगर कार्की लाइन प्रेम सिह कार्की के आवास में भव्य जनसभा हुई।

जहां कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, इस दौरान एक दर्जन से भी ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र पाठक भाजपा मंडल मंत्री द्वारा भाजपा के विचारो से प्रेरित होकर भाजपा का दामन थामा। भूपेंद्र पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि देवतुल्य जनता के अपार जनसमर्थन से भाजपा प्रचण्ड जीत की ओर अग्रसर है,ओर सभी का भाजपा परिवार में स्वागत अभिनंदन है, ओर जय भाजपा तय भाजपा, मोहन बिष्ट जिंदाबाद का नारा दिया।
भूपेंद्र पाठक ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि 56 विधानसभा लाल कुआं से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट का चुनाव प्रचार पूरे जोर-शोर पर चल रहा है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोहन बिष्ट की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबरा रहे हैं और अपनी हार तय मानकर चुनाव प्रचार को गलत तरीकों से प्रभावित कर रहे हैं, डॉक्टर मोहन बिष्ट ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस तरह से वह हमेशा सुख दुख में जनता के बीच बने रहते हैं आगे भी वे हमेशा जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे

