भाजपा महिला मोर्चा कि मंडल उपाध्यक्ष व मडंल मंत्री ने छोड़ी भाजपा, निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान के समर्थन में करेंगी प्रचार

खबर शेयर करें -

लालकुआ।लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के राजीव नगर घोड़ानाला निवासी बिन्दूखत्ता भाजपा महिला मोर्चा कि मंडल उपाध्यक्ष पदमा बसवाल व मडंल मंत्री नीलम नेगी ने सयुक्त रूप से अपनी दर्जनों महिला भाजपा सदस्यों के साथ भाजपा से इस्तीफा देकर लालकुआं विधान सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान को समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की भावना के विपरीत लालकुआ विधान सभा सीट पर टिकट का वितरण किया है उन्होंने कहा कि पार्टी ने उस व्यक्ति को टिकट दिया जो पहले से ही पार्टी से बगावत कर चुका है जिसके आहत होकर आज हम सब लोग भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई


यहां बिन्दूखत्ता क्षेत्र के घोडानाला ,राजीव नगर ,तिवारी नगर ,शान्ति नगर,संजयनगर,हल्दूचौड़ ,बच्चीधर्मा,बंजरी कम्पनी, बंगाली कालोनी में निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने भारी बारिश के बीच आज अपना ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। इस दौरान राजीव नगर घोड़ानाला में एक बैठक आयोजित कि गई जिसमें बिन्दूखत्ता भाजपा महिला मोर्चा कि मंडल उपाध्यक्ष पदमा बसवाल एंव मंडल मंत्री नीलम नेगी ने सयुंक्त रूप से अपनी दर्जनों महिला सदस्यों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान को समर्थन देते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया है इस दौरान महिला मोर्चा कि मंडल उपाध्यक्ष पदमा बसवाल ने कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास को गति देने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि लालकुआ विधान सभा सीट पर इस बार निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान परचम लहरायेंगे लोग कांग्रेस और भाजपा से क्षेत्र की जनता काफी तंग आ चुकी है इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने मंडल उपाध्यक्ष पदमा बसवाल और मड़ल मंत्री नीलम नेगी सहित सभी भाजपा महिला सदस्यों को अपनी टोपी पहनते हुए पुष्प गुच्छ देकर उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पदमा बसवाल, विद्या बृजवासी, भगवती गढ़िया ,बसंती बिष्ट ,भगवती परिहार, दीपा परिहार ,लीला देवी, राजू तिवाड़ी, आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश