भीमताल-रानीबाग मार्ग शुक्रवार रात से छोटे-हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित रानीबाग की कुमाऊं की लाइफ लाइन कहे जाने मार्ग में बना पुल यानी भीमताल-रानीबाग मार्ग शुक्रवार रात 10.30 बजे छोटे हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है. पुल के खोल दिए जाने से भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा जाने वाले छोटे वाहनों को कई किलोमीटर अतिरिक्त घूम कर अब नहीं जाना पड़ेगा . मार्ग के खुलने से कुमाऊं मंडल के वाहन चालकों, यात्रियों, किसानों और मरीजों को राहत मिली है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

मार्ग के खुलने से कुमाऊं मंडल के वाहन चालकों, यात्रियों, किसानों और मरीजों को राहत मिली है. फिलहाल, बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध है. गौरतलब है कि 19 जुलाई को बारिश के चलते रानीबाग पुल के पास सड़क किनारे की सुरक्षा दीवार के टूटने के चलते लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को पूर्ण रूप से बंद कर दिया था.

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

लोक निर्माण विभाग ने युद्ध स्तर पर काम करते हुए 5 दिनों के भीतर सुरक्षा दीवार को दुरुस्त किया है. ऐसे में शुक्रवार देर रात से छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है.पुल बंद हो जाने पर इन वाहनों को ज्योलीकोट-भवाली होते हुए भेजा जा रहा था. जिससे करीब 30 किलोमीटर से भी अधिक की अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही थी. फिलहाल, बड़े वाहनों के लिए अभी मार्ग बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad