भीमताल : सातताल के गधेरे में सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध हालात में मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : भीमताल के पास सातताल के गधेरे में सोमवार की सुबह 11 बजे एक सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। शव के गधेरे में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा

तिरछाखेत के ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि महेश नाथ गोस्वामी (45) पुत्र तुला नाथ गोस्वामी रविवार की शाम 9 बजे घर से सातताल वाईएमसीए ड्यूटी के लिए निकले थे। महेश वाईएमसीए में सिक्योरिटी गार्ड थे।

सोमवार की सुबह उनका शव सातताल स्थित गधेरे में पड़ा मिला। प्रधान ने बताया कि शव को देखकर लग रहा है की ड्यूटी को आते समय महेश गधेरे के पास गिर गए होंगे। उन्होंने कहा कि मृतक के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही शव के मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई