भूस्खलन के दौरान गिरे बोल्डर के नीचे खनन कार्य में लगे करीब एक दर्जन वाहन दबे, 10 से 15 लोग हुए लापता

खबर शेयर करें -

हभिवानी।हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम प्रखंड में भूस्खलन के दौरान गिरे बोल्डर के नीचे खनन कार्य में लगे करीब एक दर्जन वाहन दब गए हैं।
बताया जा रहा है कि दादम खनन क्षेत्र में हुए भूस्खलन से वहीं करीब 10 से 15 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि तोशाम प्रखंड के दादम खनन क्षेत्र में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटने से भूस्खलन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

राहत कार्य का जायजा लेने के लिए कृषि मंत्री जेपी दलाल मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा क्षेत्र में खनन कार्य पर से प्रतिबंध हटने के बाद से दादम खनन क्षेत्र और पहाड़ी में बड़े पैमाने पर खनन गतिविधियां धड़ल्ले से जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad