भूस्खलन से बंद पड़े घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए खोला गया

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: भारी बारिश के चलते भूस्खलन से बंद पड़े घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है. सड़क खुलने पर 5 दिनों से फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली है. वहीं सीमांत जिले में जरूरी सेवाओं की आपूर्ति भी बहाल हो गयी है, अब बाया शहरफाटक होते हुए यात्री हल्द्वानी जा सकेंगे.

यह भी पढ़े 👉डालाकोटी परिवार के बाद बेखर हुए लोगो की सहायता को आगे आये समाजसेवी सुभम अंडोला

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

चीन और नेपाल बॉर्डर से लगे पिथौरागढ़ जिले की लाइफलाइफ कहा जाने वाला घाट-पिथौरागढ़ मार्ग 5 दिन बाद आवाजाही के लिए खुल गया है. सामरिक नजरिये से अहम इस नेशनल हाइवे को खोलने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त मशीनों के साथ ही मैन पॉवर लगाए गए थे. मार्ग खुलने पर फंसे हुए सैकड़ों वाहन अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच पाए. वहीं जिले के 49 आंतरिक मार्ग 5 दिन बाद भी बंद पड़े हुए है. जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि गुरुवार रात को घाट-पिथौरागढ़ एनएच यातायात के लिए खोल दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद

साथ ही जिले में बंद पड़े आंतरिक मार्गों को खोलने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि उत्तराखंड में 17 से 19 अक्टूबर हुई भारी बारिश ने चीन और नेपाल बॉर्डर से लगे पिथौरागढ़ जिले में जमकर तबाही मचाई है. जिसके चलते घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे समेत 50 मार्ग बंद हो गए थे. यहीं नहीं मार्ग बंद होने से हजारों की संख्या में लोग और पर्यटक जगह-जगह कैद होकर रह गए हैं. यात्रियों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad