मंगलवार को मीट मछली की दुकाने पूर्ण रुप से बंद कराने को लेकर कोतवाल को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

लालकुआ।क्षेत्र में मंगलवार को मीट मछली एवं हेयर कटिंग की दुकान खोले जाने पर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है वही नाराज कार्यकर्ताओं ने कोतवाल संजय कुमार को ज्ञापन सौंपकर मंगलवार को मीट एंव हेयर काटिंग कि दुकान पूरी तरह बंद करने की मांग की है मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
यहां उत्तराखंड भगवा रक्षा वाहिनी के कुमाऊ मडल सदस्यता प्रभारी नवीन पंत नाभादास के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को कोतवाली पहुंचे यहां उन्होंने मौजूद कोतवाल संजय कुमार को एक ज्ञापन सौंपा ।
इधर कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंगलवार को कुछ मीट एंव हेयर काटिंग के व्यावसायी छोरी-छिपे दुकान खोल रहे हैं जो नियम के विवरित है पूर्व में भी क्षेत्र के हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओ ने ऐसे दुकानदारों को पकड़ा है इसके बावजूद उक्त दुकानदार नहीं मान रहे हैं इससे शहर की फिंजा खराब हो रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन