मंडल लालकुआं द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन, विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने किया यात्रा का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी मंडल लालकुआं के द्वारा आज आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभात फेरी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल की बालिकाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम गीत गाकर प्रभात फेरी लालकुआं के मुख्य बाजार में निकाली।

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, जिला मंत्री संजीव शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष डॉ राजकुमार सेतिया, महामंत्री मुकेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सरदार हरबंस सिंह, रामवीर सिंह राठौर, चौधरी सर्वदमन सिंह, हेमंत नरूला, अरुण प्रकाश, अरुण जोशी, अशोक पाठक, हरीश नैनवाल, संजय अरोरा, प्रेम नाथ पंडित, राजलक्ष्मी ममता चौहान के साथ-साथ दोनों स्कूल की अध्यापक एवं अध्यापिका ने उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

बताते चले कि बीते कल भी बिन्दूखत्ता भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बिन्दूखत्ता में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट द्वारा यात्रा का शुभारंभ किया गया था। शहीद स्मारक से क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में बाईक रैली बिन्दूखत्ता के हर गांवों को रवाना हुई थी। रैली में क्षेत्रीय विधायक के आलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे थे उस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने लोगों से तिरंगा यात्रा हर गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया था।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad