मतदाताओं का आभार, जनसेवा रहेगी जारी :दीपक बाली

खबर शेयर करें -

काशीपुर ।आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने काशीपुर क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हुए मतदाताओं द्वारा उन्हें दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है और विश्वास दिलाया है कि पूर्व की भांति वे समाज सेवा के अपने मिशन को जारी रखेंगे और जनता को जहां भी उनके रचनात्मक सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी वें हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

श्री बाली ने विजयी प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि काशीपुर की जनता ने क्षेत्र के विकास के प्रति उनके ऊपर जो विश्वास जताया है वें जनता के उस विश्वास पर खरा उतरेंगे। श्री बाली ने आम आदमी पार्टी के उन सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया है जिन्होंने दिन रात चुनाव मैदान में खड़े रहकर मेहनत की ।

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर