मल्लीताल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को रौंदा, सभी दस लोग घायल

खबर शेयर करें -

नैनीताल: मल्लीताल रॉयल होटल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को रौंद दिया. हादसे में सभी दस लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया. जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है. डॉक्टर ने 2 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है. सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

बता दें कि, स्थानीय निवासी व प्रत्यक्षदर्शी भोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कार चालक अनियंत्रित गति से गाड़ी चला रहा था. जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कार चालक रुकने के बजाय और तेज गति से गाड़ी चलाने लगा. इसी दौरान उसने मून होटल, नैनीताल क्लब तिराहा समेत रॉयल होटल कंपाउंड क्षेत्र में सड़क पार कर रहे लोगों को रौंद दिया. जिसमें मुरादाबाद की पर्यटक सलमा (60), बिजनोर की रामा देवी (32), लक्की पावा (19), प्रियंका, कमल आर्य, कमला फर्त्याल, विजय, अभिषेक समेत 10 लोग घायल हो गए. घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

मल्लीताल कोतवाल डीवी सोलंकी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा विनोद नगर दिल्ली निवासी कार चालक परवेश को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है. फिलहाल, कार चालक नशे की हालत में है. वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मल्लीताल कोतवाली का घेराव किया और जिस क्षेत्र में दुर्घटना हुई उस क्षेत्र में यातायात को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग की. इस दौरान स्थानीय लोगों की कुछ देर तक पुलिस के साथ तनातनी भी होती रही.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad