मल्लीताल रिक्शा स्टेंड के समीप पर्यटकों और टेक्सी चालकों में चले जमकर लात घुसे

खबर शेयर करें -

शहर के मल्लीताल रिक्शा स्टेंड के समीप पर्यटकों और टेक्सी चालकों में आपसी विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो पर्यटक व वाहन चालक हाथापाई पर उतारू हो गया।

इस दौरान बीच सड़क जमकर हंगामा हुआ। लोगाें ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत करवाया।

पैसों को लेकर हुआ विवाद

रविवार को घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे कुछ पर्यटक मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप घूमने के लिए टैक्सी बुक कर रहे थे। इसी बीच पैसों को लेकर टैक्सी चालकों और पर्यटकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात- घूंसे चलने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

सड़क पर जुटी भीड़

टैक्सी चालकों और पर्यटकों के बीच मारपीट होने पर बीच सड़क भारी भीड़ भी जमा हो गई। राहगीरों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत करवाया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने पहुंच कर दोनों पक्षों से पूछताछ की, मगर कार्रवाई नहीं चाहने पर दोनों पक्षों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

बेवजह रिक्शा चालकों से उलझ रहा युवक गिरफ्तार

इधर, शहर के तल्लीताल क्षेत्र में एक युवक बेवजह रिक्शा चालकों से उलझ पड़ा। रिक्शा चालकों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने युवक को शांत करवाने को प्रयास किया। मगर वह पुलिस से भी उलझ पड़ा। युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त

रविवार को चीता कांस्टेबल अमित कुमार गोधन गोस्वामी के साथ तल्लीताल क्षेत्र की गश्त कर रहे थे। इसी बीच तल्लीताल पर कुछ रिक्शा चालकों ने उन्हें सूचना दी की एक युवक उन्हें अनावश्यक परेशान कर रहा है। कई दिनों से युवक उनके कार्य में बाधा पैदा कर रहा है। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। मगर युवक पुलिस से ही उलझने लगा। जिस पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि कैंट निवासी कुंदन सिंह के विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad