राजू अनेजा, काशीपुर।काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने विजयदशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना और मजबूत हो।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सत्य, मर्यादा और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दशहरा केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार और नकारात्मक विचारों को समाप्त करने की प्रेरणा देने वाला पर्व भी है। समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
महापौर ने सभी नगरवासियों से पर्व को आपसी सौहार्द, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुखद, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।
महापौर दीपक बाली ने एक बार फिर समस्त नगरवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि सत्य और सदाचार का प्रकाश हर घर तक पहुंचे तथा काशीपुर निरंतर विकास और खुशहाली की राह पर आगे बढ़े।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


