महिला ने सरयू नदी में लगाई छलांग, बचाने के लिए चाची भी कूदी, तेज बहाव में दोनों बही
बागेश्वर: सरयू नदी में आज रविवार को लापता हुई दो महिलाओं अभी तक सुराग नहीं लगा है. कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि सरयू नदी में छलांग लगाने वाली महिला और उसे बचाने के चक्कर में बही चाची का अब तक सुराग नहीं लग सका है. दोनों महिलाओं की खोजबीन में पुलिस और फायर सर्विस की टीम जुटी है.
कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि रविवार दोपहर को दफौट क्षेत्र के स्यालडोबा निवासी जीवंती पांडेय अपनी मानसिक रूप से कमजोर भतीजी ज्योति पाठक के साथ चौरासी बागेश्वर निवासी किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी. विकास भवन के समीप ज्योति पाठक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी. उसको बहता देख चाची ने भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गई.

तेज बहाव के कारण दोनों चाची-भतीजी बह गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद से महिलाओं की खोजबीन में पुलिस और फायर सर्विस की टीम जुटी है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

