महिला ने सरयू नदी में लगाई छलांग, बचाने के लिए चाची भी कूदी, तेज बहाव में दोनों बही

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: सरयू नदी में आज रविवार को लापता हुई दो महिलाओं अभी तक सुराग नहीं लगा है. कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि सरयू नदी में छलांग लगाने वाली महिला और उसे बचाने के चक्कर में बही चाची का अब तक सुराग नहीं लग सका है. दोनों महिलाओं की खोजबीन में पुलिस और फायर सर्विस की टीम जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि रविवार दोपहर को दफौट क्षेत्र के स्यालडोबा निवासी जीवंती पांडेय अपनी मानसिक रूप से कमजोर भतीजी ज्योति पाठक के साथ चौरासी बागेश्वर निवासी किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी. विकास भवन के समीप ज्योति पाठक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी. उसको बहता देख चाची ने भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गई.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

तेज बहाव के कारण दोनों चाची-भतीजी बह गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद से महिलाओं की खोजबीन में पुलिस और फायर सर्विस की टीम जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad